11.3 C
Dehradun
Saturday, April 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीदुःखद : समाजसेवी एवं व्यवसायी विनोद सजवाण का निधन, टिहरी में शोक...

दुःखद : समाजसेवी एवं व्यवसायी विनोद सजवाण का निधन, टिहरी में शोक की लहर

नई टिहरी। चम्बा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सजवाण का नई दिल्ली गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े़ लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

चम्बा के नजदीक गुल्डी गाँव निवासी विनोद सजवाण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे करीब एक सप्ताह पूर्व नई दिल्ली उपचार के लिए गए थे। आज शनिवार को नई दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह इस खबर के मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन पर उत्तराखंड जनएकता पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले, अल्पभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, विनोद सजवाण का युवावस्था में ही इस प्रकार चला जाना टिहरी के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है। स्व. विनोद सजवाण से समाज की बहुत सारी अपेक्षाएं थी जो कि उनके निधन के साथ ही अधूरी रह गई हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!