11.3 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनराजधानी के तीन घरों में लूट की घटना, मचा हड़कंप

राजधानी के तीन घरों में लूट की घटना, मचा हड़कंप

शहर में शुक्रवार देर को तीन घरों में लूट की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटा रही है। गोरखपुर चौके के पास घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे हुई। तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए।

शहर में तीन घरों में लूट की घटना सामने आई है। गोरखपुर चौक के पास एक घर लूटने घुसे बदमाशों ने यहां पहले महिलाओं को कमरे में बंद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए। 

वहीं बनियावाला में शुक्रवार देर रात एक घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।  गोरखपुर चौक के पास एक घर में महिलाओं को कमरे में बंद कर  जेवर लूटे। गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी की वारदात हुई। घटना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। नितिन ने सुबह पुलिस को बताया कि उसके घर से भी एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। घटना किस समय हुई उसे नहीं पता चला। वह गहरी नींद में था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!