Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनRishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक,...

Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी में डूब गए।

मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए।

घटना 21 मई की शाम की है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular