13.2 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, 02 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, 02 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

इस हादसे में घायल विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष एवं अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। जबकि एक मृतक आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष शामिल है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!