11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डनए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे दून, कल लेंगे शपथ

नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे दून, कल लेंगे शपथ

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी श्रीमती नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित थे।

———————

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 15 सितंबर को राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। 

————-

बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पंजाब और उत्तराखंड समेत नागालैंड में राज्यपाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया। जानकार की मानें तो भाजपा बेबी रानी मौर्य को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।
 
वहीं, सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है। बता दें कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!