27.2 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनपिनाक कल्चरल फेस्ट : प्रियंका के गीतों ने बांधा समां

पिनाक कल्चरल फेस्ट : प्रियंका के गीतों ने बांधा समां

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में पिनाक कल्चरल फेस्ट में गुरूवार को जावेद अली के धमाकेदार बॉलीवुड गानों के बाद अब बारी थी उत्तराखंड के पहाड़ी गानों के छा जाने की। “पिनाक” के तीसरे दिन उत्तराखंड की मशहूर गायिका प्रियंका मैहर ने गढ़वाली और कुमाउनी गानों से समां बांध दिया।

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में ‘पिनाक’ कल्चरल फेस्ट के तीसरे दिन प्रियंका मैहर ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। प्रियंका मैहर के उत्तराखंडी गानों में नए संगीत का जो तडका है वो आज के युवाओं का दिल जीत रहा है और जब प्रियंका के फ्यूज़न का जादू ‘पिनाक’ में छाया तो सभी छात्र झूम उठे। हर कोई उत्तराखंडी गानों का लुत्फ़ उठा रहा था,कदम थिरका रहा था।

यहाँ तक कि छात्रों के अलावा दर्शक दीर्घा में मौजूद अतिथि भी गानों को गुनगुना रहे थे|प्रियंका ने अपने सुपरहिट उत्तराखंडी गानों से माहौल में गर्मजोशी भर दी। ‘तू उत्तराखंड घुमै दे’ के बोल गूंजते ही छात्र एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल नाचने लगे।‘मैं तेरी माजी भी मणे देलु’,‘ऐंसु का बरस मेरु दिल भौरी ऐगे’ जैसे गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे जैसे शाम बढ़ती गयी और रात छाने लगी प्रियंका के उत्तराखंडी गीत दिलो दिमाग पर अपना जादुई असर छोड़ते चले गए।

अभी माहौल में संगीत कि मस्ती धीमी पड़ी भी नहीं थी कि प्रियंका के‘आँखों की निंद चोरी जो भग्यान फरार होएगी’गाते ही सभी ख़ुशी से झूम उठे और इसी के साथ ‘पिनाक’ की का तीसरा दिन ख़ुशी से झूमते हुए समाप्त हो गया। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति संजय बंसल और उपकुलाधिपति अमन बंसल ने प्रियंका मैहर को सम्मानित किया।

समारोह में विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) आरके त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के सलाहकार डॉ. एके जायसवाल, डीन छात्र कल्याण प्रकोष्ठ दिग्विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!