11.3 C
Dehradun
Thursday, April 18, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डमात्र चार घंटे में वॉल्वो बस से अब देहरादून से दिल्ली, सेवा...

मात्र चार घंटे में वॉल्वो बस से अब देहरादून से दिल्ली, सेवा शुरू

उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए अब वॉल्वो से दिल्ली तक के सफर के लिए विशेष वॉल्वो शुरू कर दी गई है। यह बस महज चार घंटे के भीतर देहरादून से सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। आज सुबह 11 बजे यह बस देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। आज लोगों को जानकारी कम होने के कारण पहले दिन छह से सात सवारी ही गई। 

विदित हो कि अभी देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात से आठ घंटे लगते हैं। देहरादून से दिल्ली जाने में मेरठ और गाजियाबाद के आसपास ट्रैफिक जाम की वजह से इतना समय लगता है। अब परिवहन निगम ने इसके लिए नई शुुरुआत की है।

यह बस सुबह 11 बजे देहरादून से चलेगी और चार घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगी। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यह वॉल्वो सभी शहरों के भीतर नहीं जाएगी। न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा। रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। इसका किराया भी अन्य वॉल्वो के किराए जितना ही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!