19.2 C
Dehradun
Wednesday, October 23, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डशारदीय नवरात्र की नवमी : सीएम धामी ने नौ दुर्गा की प्रतीक...

शारदीय नवरात्र की नवमी : सीएम धामी ने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को कराया भोजन

उत्तराखंड में आज शारदीय नवरात्रि पर नवमी के शुभ अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग घरों में कन्या पूजन कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!