39.5 C
Dehradun
Sunday, June 8, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनमसूरी : मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा वाहन, दो की...

मसूरी : मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

देहरादून मसूरी मार्ग पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया। नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की।

शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची। वाहन में छह लोग सवार थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे।  तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक
– अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक
– अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)

घायल
– गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)
– राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)
– मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)
– सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27)

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!