Homeहमारा उत्तराखण्डकेदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी हाईकमान ने 13 दावेदारों में से मनोज को प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मनोज रावत नामांकन करेंगे। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता समर्थन में मौजूद रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशी की घोषणा की। मनोज रावत ने पहली बार 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी बार 2022 विस का चुनाव हार गए। मनोज 12557 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने एक फिर से मनोज पर दांव लगाया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की पैरवी से मनोज रावत ने टिकट पाने में बाजी मारी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 28 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular