25 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डलच्छीवाला टोल प्लाजा पर भयानक हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी...

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भयानक हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो की मौत, देखें लाइव विडियो

राजधानी देहरादून में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा हुआ है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे दो लोगों को निकालने का काम कर रही है।

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह एक डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह ने बताया कि “डंपर द्वारा कार में टक्कर मारने की घटना में दो लोगों की मृत्यु की सूचना है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो गए थे। घटना की जांच की जा रही है।”

देखें वीडियो

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!