15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीहोली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

जनपद टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि आगामी 4 मार्च होली के अवसर पर मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी एवं कौडियाला आदि क्षेत्रों में राफ्टिंग से संबंधित समस्त गतिविधियों के संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के पत्र में उल्लेख किया गया है कि होली पर्व के दिन लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक थाना मुनिकीरेती क्षेत्र आयेगे। थाना मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी क्षेत्र में होटल व्यावसायियों से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ है, कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत अधिकांश होटल व कैम्प होली पर्व के लिये पर्यटकों द्वारा बुक कराये जा चुके है, एवं तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

दिनांक 04.03.2026 को होली पर्व मनाने के लिये मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत लाखों की संख्या में पर्यटकों के आने की पूर्ण सम्भावना है, जिससे क्षेत्र में यातायात का काफी दबाव बना रहेगा, तथा शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही कोई अप्रिय घटना न हो इस लिए राफ्टिंग से संबंधित गतिविधियों पूर्णतः प्रतिबंधित किया किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!