Homeहमारा उत्तराखण्डभारी बारिश की चेतावनी, इस जिले में और इस तहसील में कल...

भारी बारिश की चेतावनी, इस जिले में और इस तहसील में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश को देख बागेश्वर जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, कांवड़ मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का अवकाश घोषित जीलेकिया गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एसडीएम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular