11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डसरकार ने बनाए कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

सरकार ने बनाए कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश में 11 कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए हैं। सचिव कृषि आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नामित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए होगा।

विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंडी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की थी। मुख्यमंत्री के हटने के बाद इन पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया था। अब सरकार ने दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी है।

सचिव सुंदरम ने बताया कि चकराता में जगमोहन सिंह चैहान को अध्यक्ष व प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमन कोटनाला को कोटद्वार का अध्यक्ष, बृजेश त्यागी को रुड़की के अध्यक्ष और नीरज सैनी को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है।

विनोद कुकरेती को ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्रनगर में वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व सिद्धार्थ राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केके दास को रुद्रपुर में अध्यक्ष और कमलजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। खटीमा में नंदन सिंह खड़ायत को अध्यक्ष व पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेंद्र सिंह चैहान को जसपुर का अध्यक्ष व श्रवण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष गुम्बर गदरपुर के अध्यक्ष बने हैं। रामचंद्र को बाजपुर का अध्यक्ष और मेजर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अमरजीत सिंह को सितारगंज अध्यक्ष और रविंद्र खान को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!