11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बडकोट यमुनोत्री घाटी में शनिवार शाम करीब 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

बडकोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला व मोरी तहसील में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हिमाचल बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

यमुनोत्री धाम व खरशाली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। उत्तरकाशी में पहले भी कई बार भूकंप आने से यहां नुकसान हुआ है। ऐसे में दोबारा भूकंप के झटके महसूस करने पर यहां लोग भयभीत हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!