Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीदेवप्रयाग: नृसिंहगाचल पर्वत का हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर, एक...

देवप्रयाग: नृसिंहगाचल पर्वत का हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर, एक घायल, कई वाहन दबे

देवप्रयाग के बाह बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरक गया। इसके साथ ही कई टन वजनी बोल्डर तेजी से नीचे लुढ़कते हुए बहा बाजार में आ गिरे। इन बोल्डरों की चपेट में आकर विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्भाग्य से, हादसे के वक्त पनीलाल अपने घर के अंदर मौजूद थे और बोल्डरों के गिरने से उनका मकान पूरी तरह टूट गया, जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल पनीलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी बोल्डरों के नीचे दब गए। इसके अलावा, कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular