देहरादून के दूल्हा बाजार में हुए गुंजन हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने तीन दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी ने मामले में 35 गवाहों को शामिल किया है।
अब इस मामले में देहरादून पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस ट्रायल के लिए पैरवी करेगी। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पुलिस इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में कोर्ट में जिरह करके आरोपी को कठोरतम सजा की पैरवी करेगी।


