27.5 C
Dehradun
Wednesday, April 16, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डDehradun Bar Association: अध्यक्ष पद पर कंडवाल का कब्जा, सचिव बने बिष्ट

Dehradun Bar Association: अध्यक्ष पद पर कंडवाल का कब्जा, सचिव बने बिष्ट

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल का कब्जा रहा। वहीं, राजबीर सिंह बिष्ट सचिव पद पर काबिज हुए।

देहरादून बार एसोसिएशन प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। इस साल अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत कुल 12 पदों के लिए मतदान होना था, लेकिन लाइब्रेरियन के पद पर ललित भंडारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

लिहाजा, सोमवार को कुल 11 पदों के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 3385 मतों में से 2765 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस हिसाब से बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार लगभग 81.7 फीसदी मतदान हुआ था।

अध्यक्ष: मनमोहन कंडवाल
सचिव: राजबीर सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष(सामान्य पद): भानु प्रताप सिसौदिया
उपाध्यक्ष(महिला आरक्षित): सीमा चड्ढा
सह-सचिव: कपिल अरोड़ा
पुस्तकालय अध्यक्ष: सुभाष परमार
कोषाध्यक्ष/संप्रेषण: ललित भंडारी(निर्विरोध)

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!