11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डकांग्रेस परिवर्तन यात्राः प्रदेश में चल रही परिवर्तन की लहरः यादव

कांग्रेस परिवर्तन यात्राः प्रदेश में चल रही परिवर्तन की लहरः यादव

प्रदेश में सत्ता बदलने और सरकार के द्वारा महंगाई, पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा हरिद्वार रुड़की के बाद विधानसभा कलियर पहुंची।

परिवर्तन यात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के रविवार को कलियर पहुंचने पर विधायक हाजी फुरकान अहमद, कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार तरीके से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।

रविवार को परिवर्तन यात्रा हरिद्वार और रुड़की के बाद पिरान कलियर विधानसभा में पहुंची। विधानसभा के गांव मेहवड कला में खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा के सभी गांवों से लोग जनसभा में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून है। जनता ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलने के लिए मन बना लिया है। कहा कि जिस तरह से परिवर्तन यात्रा को लोगों का साथ मिल रहा है। ऐसा लगता है कि निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम चरम पर पहुंच गए हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर पिछले करीब 9 माह से धरना प्रदर्शन कर रहें हैं, लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही हैं।

वहीं किसान सरकार से बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य को बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का अपने अपने तरीके से परिवर्तन यात्रा को समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!