Homeहमारा उत्तराखण्डभाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी की निकाय चुनाव प्रत्याशियों की...

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी की निकाय चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस दिग्गजों की मैराथन बैठक हुई। जिला प्रभारियों व आंतरिक सर्वे रिपोर्ट के साथ ही जिलों के वरिष्ठ नेताओं की राय लेकर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन चला।

शुक्रवार को तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद देर रात प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोशी का कहना था कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

नगर निगम के 100 वार्डों के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने वार्डों के लिए पैनल तैयार कर रायशुमारी के लिए निकाय प्रभारी प्रकाश जोशी के पास भेज दिया था, जिसके बाद इस पैनल पर विस प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं की भी राय ली गई।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस करीब 40 वार्डों में प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं, बस किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए, इसलिए सामने की वाले की रणनीति देखी जा रही है।

देहरादून नगर निगम कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछली बार यहां भाजपा के 60 वार्डों में कमल खिला था और 34 में कांग्रेस जीती थी। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस हर हाल में यहां बहुमत चाहती है। इसलिए किसी प्रकार की चूक नहीं चाहती। वार्डों में तालमेल बैठाने के लिए सूची तैयार हो गई।
शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के कई वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता भुवन कापड़ी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से श्रीमती मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से  संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।

नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुलदीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, दुगड्डा धना बिष्ट, जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर श्री संदीप नेगी, थराली श्रीमती सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल, बडकोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीलताल सरस्वती ख्ेातवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भेाज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वागस्श्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट श्रीमती मीना रौतेला, नन्द प्रयाग

पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला बिहारी लाल शाह, नौगाव श्री विपिन कुमार, भीमताल श्रीमती सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाडा श्रीमती सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि  अगली सूची जल्द जारी की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular