ऋषिकेश। मालाकुंठी के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
सोमवार सुबह ब्यासी के समीप हुई दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मृतक भाई बहन बताए जा रहे हैं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि एक कार और डंपर में भिड़त हो गई थी। जिसमें ऋषभ सेमवाल (22) पुत्र राकेश सेमवाल व रक्षा सेमवाल (24) पुत्री राकेश सेमवाल निवासी श्रीनगर की मौत हो गई। जबकि घटना में सुहानी पुत्री कमल सिंह निवासी रानीहाट कीर्तिनगर व ईशानी गौड़ पुत्री संजीव गौड़ घायल हो गए।
यहां थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। चौकी व्यासी के फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया कि एक डंपर व स्विफ्ट डिजायर वाहन की आपस में टक्कर हुयी थी।
मालाकुंती के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार पांच लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
स्विफ्ट वाहन (Uk12F5035) ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर तथा डंपर (Uk08CA4949) श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। उक्त स्विफ्ट वाहन में 04 व्यक्ति (एक पुरुष तथा तीन महिलाएं) सवार थे, जिन्हें 108 की मदद से ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया है।
ऋषिकेश के मालागूंठी क्षेत्र में भारी वाहन और स्विफ्ट कार की टक्कर में तीन महिलाएं व एक पुरुष कार में फंस गए। सूचना पर मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
इस घटना में दो की मौत की ख़बर है जबकि दो घायलों को एम्स अस्पताल भेज गया है।

