11.3 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डपिथौरागढ़सीएम का पिथौरागढ़ दौरा : कुछ इस अंदाज में आम लोगों से...

सीएम का पिथौरागढ़ दौरा : कुछ इस अंदाज में आम लोगों से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री जब जिलों के दौरे पर रहते हैं तो आम लोगों से मिलने का उनका कुछ अलग ही अंदाज रहता है।

आज रविवार प्रातः काल मुख्यमंत्री श्री धामी पैदल भ्रमण के दौरान नवीन बोरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और गरमा गरम चाय का आनंद लिया। तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर सीएम की नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को उनका मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

इससे पहले भी रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में भी सीएम सुबह पैदल चलकर आम लोगों से मिलने निकल पड़े थे।

इसी लिए सरल-सहज है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौड़े पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा जी के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी को देखकर स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे चौंक गए। और चौंके भी क्यूँ ना अक्सर अपने मुख्यमंत्री को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देखने वाली जनता को जब मुख्यसेवक अपने बीच मिल जाए तो हर कोई चौकेंगा।

बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किसी भी जनपद भ्रमण के दौरान सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए जनता के बीच पहुँचे हों! इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और खटीमा में भी रात्रि विश्राम के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!