11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी बहनों को दीवाली का तोहफा, की...

सीएम पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी बहनों को दीवाली का तोहफा, की यह घोषणा

सीएम ने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर आंगनबाङी बहनों को तोहफा दिया है। उन्होंने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।

बाल विकास मंत्री ने भी दिया यह तोहफा

दूसरी ओर, दीपावली पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जहाँ आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों)का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने -अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!