11.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डअल्मोड़ासीएम धामी की अल्मोड़ा में मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से चाय पर...

सीएम धामी की अल्मोड़ा में मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से चाय पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया। लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

सीएम धामी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस अभियान से जनता और शासन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता और अधिक सशक्त हो रही है। इस पहल से सरकार सीधे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है।

सीएम ने इस दौरान दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाक़ात कर उनके शीतकाल यात्रा अनुभव को जाना। उनसे मिला सकारात्मक फीडबैक हमें जनहित में अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!