22.5 C
Dehradun
Wednesday, March 12, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम धामी का हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा: राहत एवं बचाव कार्यों...

सीएम धामी का हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा: राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा, सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम भी जाना।

Chamoli Avalanche: बर्फबारी के बीच मोर्चे पर उतरे हिमवीर, देवदूत बनकर ऐसे बचाई श्रमिकों की जान

मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

Uttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसी आठ जिंदगियों की तलाश जारी, पीएम मोदी ने की सीएम धामी से फोन पर बात

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!