11.3 C
Dehradun
Wednesday, April 17, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डपद्म भूषण एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

पद्म भूषण एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण, पर्यावरण विद तथा मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सभी को बधाई एवं शुभकामना दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण तथा कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जाने से राज्य को भी सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इन लोगों के द्वारा किये गये प्रयासों को तो सराहना मिली ही है, राज्य की पहल को भी बल मिला है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, श्रीमती बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!