21.5 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डअधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति को लेकर दिए गए विवादित बयान को...

अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर हमला बोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधीर रंजन का बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज, जनजाति समाज और अनुसूचित समाज को अपना हमेश वोट बैंक समझा और वोट की बैंक राजनीति की। उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। वह आज देश की राष्ट्रपति हैं, लेकिन कांग्रेस को इसे पचा नहीं पा रही है।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी अधीर रंजन के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए इसे कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी हैं। फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिए।

कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्यविहीन तथा संविधान को चोट पहुंचाने वाला है। राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू के नामांकन के बाद से कांग्रेस की घृणा सामने आ रही है। कभी उन्हें रबर स्टैंप तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उनके लिए अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई।

उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय-समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!