Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सीएम धामी ने यमकेश्वर में नवनिर्मित इंटर कॉलेज...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सीएम धामी ने यमकेश्वर में नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल स्थित इंटर कॉलेज, यमकेश्वर में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में वही सफल हुआ है, जिसने सदैव सकारात्मक भाव के साथ अपनी सीढ़ी चढ़ने का प्रयास स्वयं किया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश MYogiAdityanath के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण करने के साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान और व्यापक दृष्टि प्रदान की जा रही है।

कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड की गौरवशाली धरा के सपूत हैं। पौड़ी क्षेत्र से उनका गहरा आत्मीय लगाव रहा है, यहीं उनका बाल्यकाल बीता और इसी पावन भूमि से उनके दिव्य संन्यासी जीवन को दिशा मिली। उनके द्वारा प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना निश्चित तौर पर हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular