11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeचारधाम यात्राउत्तराखंड: मौसम सामान्य होते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी, यात्रा सुचारू...

उत्तराखंड: मौसम सामान्य होते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी, यात्रा सुचारू हुई

उत्तराखण्ड में मौसम ठीक होने के बाद चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। आज प्रातः से श्री केदारनाथ धाम हेतु यात्रा शुरू हुई। मौसम सामान्य है। आठ हजार तीर्थयात्री आज से सोनप्रयाग, लिंचोली से बेसकेंप केदारनाथ को रवाना हुए। पांच हजार केदारनाथ पहुंचे। मंदिर में तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं।

श्री यमुनोत्री धाम हेतु यात्रा कल सुबह से शुरू हो चुकी है कल से अभी तक ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध होने के कारण आज यात्रा शुरू नहीं हुई है। तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी आदि जगहों पर रोका गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग कल से टंगड़ी, बेनाकुली, लामबगड़, आदि स्थानों में मलवा आने से अवरूद्ध था अभी अभी खुल गया है अब केवल एक जगह हनुमान चट्टी में खुलना बाकी है कल सुबह तक मार्ग सुचारू होने की संभावना है।

मार्ग खुलने पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्य जारी है। फिलहाल बारिश रूक गयी है। जिलाधिकारी हिमाशु खुराना एवं उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।

श्री गंगोत्री धाम यात्रा शुरू हो गयी है। कल शाम सुक्खी टाप में जिला प्रशासन ने अथक प्रयास कर अवरूद्ध सड़क मार्ग बहाल किया, जिसके बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है।

देवस्थानम बोर्ड के मुताबिक उत्तराखंड चारधामों के सभी मंदिरों देवस्थानमों में निरंतर नित्य प्रतिदिन पूजा-अर्चना चल रही है। कपाट खुलने से अभी तक दो लाख के लगभग तीर्थयात्री चारधाम पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!