11.3 C
Dehradun
Saturday, April 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव: 54 हजार से अधिक वोट से सीएम पुष्कर सिंह धामी...

चंपावत उपचुनाव: 54 हजार से अधिक वोट से सीएम पुष्कर सिंह धामी जीते

चंपावत उपचुनाव में 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में आज नया कीर्तिमान जुड़ गया है। 

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

11 चरणों के रुझान सामने आने के बाद सीएम धामी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 11वें राउंड के बाद सीएम धामी की बढ़त 46333 है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मतगणना अभी जारी है, लेकिन सीएम की समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!