Homeहमारा उत्तराखण्डकार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल...

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल हायर सेंटर रेफर

देहरादून की चकराता तहसील क्षेत्र के लेबरा गांव से शनिवार सुबह बुधेर की जा रहीं अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की मौके पर मौत हों गई, जबकि दो गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लेबरा गांव निवासी गजेंद्र पुत्र तुलसी (22), सुमित पुत्र नैनू (21), गुड्डू पुत्र नदियां (30) , प्रकाश पुत्र टोलू (26) किसी काम से बुधेर की और जा रहें थे। बुधेर मोटर मार्ग के डांडा के समीप उनकी कार अनियंत्रि होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कार में सवार गुड्डू पुत्र नदियां ( 30) और प्रकाश पुत्र टोलू (26) की मौके पर ही मौत हों गई। जबकि अन्य दो घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान नें बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular