11.3 C
Dehradun
Saturday, April 27, 2024
HomeएजुकेशनCBSE Result 2022 : सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम जारी, अभिनव उनियाल...

CBSE Result 2022 : सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम जारी, अभिनव उनियाल को मिले 99.6 फीसदी अंक

आखिर लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12 वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। दोपहर तक 10वीं का भी रिजल्ट आ सकता है।

देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने टर्म-1 के अंकों को 30 फीसदी ओर टर्म-2 के अंकों को 70 फीसदी वेटेज दी है। दोनों को मिलाकर रिजल्ट निकाला गया है। 1.34 लाख छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। वहीं 33 हजार छात्रों के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।

शुक्रवार को सुबह जारी हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में अभिनव उनियाल 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर रहे। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल गुमानीवाला के छात्र अभिनव उनियाल ने टॉप किया है। उन्होंने 99.60% अंक प्राप्त किए।

देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची

1 अभिनव उनियाल 498 DSB INTERNATIONAL PUB SCH RISHIKESH DEHRADUN
2 हरमन कौर 498 RAN PUBLIC SCHOOL RUDRAPUR US NAGAR
3 कशिश यादव 498 RADHA KRISHNA PUB SCH KAILSE RD AMROHA
4 मानसी सेठी 497 ST ANN’S SEC CIVIL LINES ROORKEE HARIDWAR
5 सौरभ सिंह 497 NEW BEERSHEBA PUB SCH POLICE LINE PITHORAGARH
6 घृताची गुप्ता 497 LALA RADHEY SHYAN ACADEMT NAGINA BIJNOR
7 परिधि कुकरेती 497 DELHI PUBLIC SCHOOL MORADABAD UP
8 चैतन्य मिगलानी 496 ST MARY’S CONVENT SR SEC SCH DHAMPUR BIJNOR UP
9 अदनान खान 496 NEW ERA ACADEMY MANSOOR COLONY SAHARANPUR UP
10 भव्य गुजराल 495 DELHI PUBLIC SCHOOL SR KALAGAON DEHRADUN UK

सीबीएसई 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। इसके अलावा अभी तक सामने आए परिणामों में ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अभिनव डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। अभिनव को 500 में 498 अंक प्राप्त मिले हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने टर्म-1 के अंकों को 30 फीसदी ओर टर्म-2 के अंकों को 70 फीसदी वेटेज दी है। दोनों को मिलाकर रिजल्ट निकाला गया है। 1.34 लाख छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। वहीं 33 हजार छात्रों के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।

यहाँ कर सकते रिजल्ट चेक

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!