11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
HomeएजुकेशनCBSE 10th Result 2022 : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बालिकाओं...

CBSE 10th Result 2022 : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बालिकाओं ने मारी बाजी, दीया नामदेव नेशनल टॉपर

CBSE 10th Result 2022: इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट में शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दीया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इसके जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

देहरादून रीजन में 10 वीं में 93.3 फीसदी छात्र पास हुए है। बोर्ड की ओर से पहले कक्षा 12 वीं और दोपहर बाद कक्षा 10 वीं का रिजल्ट जारी किया गया।

सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वहीं, 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर करें चेक

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इसके जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

cbseresults.nic.in
cbse.digitallocker.gov.in
cbse.gov.in

————————–

सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि 10वीं के परिणाम दोपहर तक जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।

CBSE Result 2022 : सीबीएसई कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी, अभिनव उनियाल को मिले 99.6 फीसदी अंक

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम सबसे पहले उमंग एप और डिजिलॉकर पर जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!