11.3 C
Dehradun
Sunday, April 28, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीगंगोत्री राजमार्ग पर बस हादसा : सात की मौत, 28 घायल

गंगोत्री राजमार्ग पर बस हादसा : सात की मौत, 28 घायल

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सात शव बरामद हो चुके हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हादसे पर शोक जताया। वहीं, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त बस वाहन संख्या- UK07PA 8585 में घायल / मृतकों एवं अन्य खोज – बचाव सम्बन्धी कार्यो की जानकारी हेतु 24X7 घंटे जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी के निम्न हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है

सम्पर्क नम्बर
01374-222722, 222126 (टोल फ्री न0-1077) मो०- 7500337269

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!