11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeदेशचुनाव तैयारीः भाजपा ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची की...

चुनाव तैयारीः भाजपा ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची की जारी

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। भाजपा द्वारा आज इन पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची जारी किया जाना इन राज्यों में संगठन के स्तर पर चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर भाजपा की ही सरकार है। वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसे में भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेशः 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चैरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाबः भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है।

उत्तराखण्डः भाजपा ने उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया है। यहां लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।

गोवाः मिशन 2022 के तहत भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

मणिपुरः मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!