11.3 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डदो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे। बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

दोहपर करीब 12 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां वह कई बैठकें लेंगे। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत कर रहे हैं।

दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर नड्डा संगठन से लेकर सरकार के मंत्रियों की अलग-अलग 11 बैठकों में शामिल होंगे। पहले दिन सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों फिर सांसद और विधायकों के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के संयोजन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम शांतिकुंज के निकट स्थित एक होटल में होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!