32.7 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डबड़ी खबर : पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड भाजपा की...

बड़ी खबर : पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया।

केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये श्री भट्ट को बधाई दी है। लिखा है कि बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृत्व द्वारा BJP Uttarakhand का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

निश्चित तौर पर आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी। मैं प्रभु बदरीनाथ जी से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!