Homeचारधाम यात्रायमुनोत्री धामUttarkashi: भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे...

Uttarkashi: भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, अब छह माह यहां होंगे दर्शन

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया।

गुरुवार 23 अक्टूबर को को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में  छह माह शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे।

अब छह माह शीतकाल में मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना की होंगे। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular