25.1 C
Dehradun
Saturday, July 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड के नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का ऐलान

उत्तराखंड के नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का ऐलान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया। लंबी जद्दोजहद के बाद आज करण माहरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष चुने गए। उपनेता भुवन कापड़ी को बनाया गया।

गढ़वाल से निराशजनक चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने सभी महत्वपूर्ण पदों पर कुमाऊं से जीते विधायकों और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस में वर्तमान में प्रीतम और हरीश गुट के बीच उक्त महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान होने को लेकर जदोजहद चल रही थी। लेकिन हरीश गुट ने पार्टी हाई कमान का भरोसा जीतते हुए सभी पदों पर अपना वर्चस्व कायम किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!