11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डनैनीतालनगर पालिका के सभी सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नगर पालिका के सभी सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नैनीताल। यहां नगर पालिका नैनीताल के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि शासन-प्रशासन को की गई शिकायतों और पत्रों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। वर्षभर में विभिन्न अवसरों पर भी सभासदों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

सभासदों ने इस्तीफे में कहा गया है कि नैनीताल में उच्च न्यायालय, कमिश्नरी, जिलाधिकारी, नैनीताल आदि अतिविशिष्ट कार्यालयों के मुख्यालय हैं, इसके बाद भी पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा जनहित की शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

कहा कि जन समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन केवल औपाचारिकता के लिए ही कार्य किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयन्ती आदि समारोह से संबंधित बैठकों में सभासदों को नजरअंदाज कर आमंत्रित नहीं किया जाता है।

नगर पालिका से सामूहिक इस्तीफा देने वालों में सभासद निर्मला चंद्रा, सुरेश चंद्र, सागर आर्य, मनोज जगाती, भगवत रावत, गजाला कमाल, दीपक बर्गली, सपना बिष्ट, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, मोहन नेगी, प्रेमा अधिकारी, रेखा आर्य, नामित सभासद मनोज जोशी, तारा राणा, राहुल पुजारी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!