Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीदेहरादून: कोटद्वार का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, होटल की एनओसी जारी...

देहरादून: कोटद्वार का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, होटल की एनओसी जारी के लिए मांगे थे 20 हजार

विजिलेंस ने कोटद्वार के अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के लिए अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद मामले की शिकायत विजिलेंस से की गई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की योजना बनाई और अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular