Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6

उत्तराखंड में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6

उत्तराखंड के बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। अचानक आए झटकों से कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे 29.984 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 79.692 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular