Homeहमारा उत्तराखण्डकल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की...

कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज कल 25 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए तीन नामों का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने समेत आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की कोर कमेटी की पहली बैठक 25 सितंबर को देहरादून में होगी। इसमें राज्यसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की जाएगी।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की कोर कमेटी की पहली बैठक 25 सितंबर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होगी।

नियुक्ति के दो दिन बाद ही उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

पार्टी के लिए यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि नई टीम पहली बार प्रदेश नेतृत्व और कोर कमेटी के प्रमुख नेताओं के साथ एक मंच पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राम माधव की नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक कौशल का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular