Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीChamoli Accident: देवाल में हादसा, कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस...

Chamoli Accident: देवाल में हादसा, कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस जा रही टैक्सी, चार लोगों की मौत, चार घायल

चमोली जिले के देवाल ब्लाक में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घेस जा रही एक टैक्सी बृहस्पतिवार शाम को अनियंत्रित होकर कैल नदी में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा लौसरी के पास हुआ। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले सात साल के दीपक ने दम तोड़ दिया। पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों में घेस निवासी अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54), खेता निवासी जानकी देवी (28) और दीपक (07) शामिल हैं। घायलों में खेता की उमा देवी (28), हर्षिता (08 माह), घेस निवासी चालक हरेंद्र सिंह (38), खड़क सिंह (38) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular