20.9 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीपूर्व मंत्री धनै का जनता के साथ सीधा संवाद, सुनी जनसमस्याएं

पूर्व मंत्री धनै का जनता के साथ सीधा संवाद, सुनी जनसमस्याएं

नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने जनता के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खंड की ग्राम पंचायत लगवोई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगा कर बैठकें कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया ।

सोमवार भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को पूर्व कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने वीबी-जी राम-जी कार्यों की धीमी गति, पेयजल संकट, सड़क संपर्क की स्थिति तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया। उन्होने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब योजनाएं धरातल पर सही ढंग से लागू हों और जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझें। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की ओर से उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से समाधान कराया जाएगा।

बैठकों के दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से भी अलग-अलग संवाद किया और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा की सार्थक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना है।हमें क्षेत्रवाद,भाई भतीजा वाद से ऊपर उठकर विकास वाद पर समर्थन दें ।

ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के गांवों में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनसे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर प्रधान लगवोई गांव रतन सिंह भण्डारी,पूर्व प्रधान सुंदर सिंह भण्डारी,जबर सिंह खाती,प्रधान प्रतिनिधि गेंवली रतन सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत स्वाजीलैंड राकेश सिंह मंद्रवाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन खाती,पीताम्बर सेमवाल,प्रेम दत्त सेमवाल,राजपाल सिंह भंडारी,मंगल सिंह खाती,वार्ड सदस्य तनुजा नौटियाल,अनीता देवी,सावित्री देवी,गंगा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!