14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीबच्चों संग अभिभावकों ने सपनों की उड़ान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

बच्चों संग अभिभावकों ने सपनों की उड़ान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कीर्तिनगर। आज राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालयी सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों का द्वारा भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में रैंप वॉक, लोक नृत्य और अभिभावकों की कुर्सी दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।

रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर से श्रीमती मकानी देवी एवं कुमारी शिक्षा ने प्रथम स्थान, श्रीमती आंचल देवी और कुमारी दीपिका उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव ने द्वितीय स्थान, श्रीमती सरिता बिष्ट एवं अक्षित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्ति नगर से श्रीमती विनीता देवी ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव से श्रीमती आंचल देवी ने द्वितीय स्थान, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा से श्रीमती पूजा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्ति नगर में प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव ने द्वितीय स्थान, एवं प्राथमिक विद्यालय मलेथा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ एस एम सी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घल्ड़ियाल गांव ने द्वितीय स्थान, प्राथमिक विद्यालय कीर्ति नगर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत प्रभारी श्री विक्रम कठैत एवं सी आर पी अंकित बमराडा की देखरेख में किया गया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीमती अंजू बमोला, अंकिता बमराडा, जगदीश वर्धन, मान सिंह लिंगवाल, विनय रावत, अनिल लिंगवाल रहे। मंच संचालन नीरज प्रेमी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विरेंद्र बिष्ट, गणेश भट्ट , दीप्ति आर्य, महिपाल राणा, अनिल भट्ट, अनुसूया रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!