Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Weather: गर्मी फिर दिखाएगी अपने तेवर, अगले दो-तीन दिन में मैदान...

Uttarakhand Weather: गर्मी फिर दिखाएगी अपने तेवर, अगले दो-तीन दिन में मैदान के साथ पहाड़ों में भी चढ़ेगा पारा

उत्तराखंड में भले ही जून की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी और तूफान के चलते मौसम सुहावना रहा लेकिन अगले दो-तीन में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

तापमान बढ़ने का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक देखने को मिलेगा। इस बीच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। रविवार के मौसम की बात करें तो दिन भर चटक धूप खिलने के कारण गर्मी ने परेशान किया।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान यह आंकड़ा सामान्य के नीचे रहा और गर्मी से राहत मिली।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular