26.2 C
Dehradun
Wednesday, June 25, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डकोरोना जांचः तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों की जाँच, 50...

कोरोना जांचः तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों की जाँच, 50 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव

उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर बीते तीन दिनों से पुलिस कर्मियों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस विभाग में तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।

विदित हो कि भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।

बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। अब तक कुल 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!