9.1 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारविजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की...

विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार में आज विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सह अभियुक्त मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर ने खंड शिक्षा अधिकारी लिए 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। अभियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र( नवीनीकरण प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी।

शिकायत पर टीम ने आज अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!