31.8 C
Dehradun
Saturday, April 12, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीमूल्यागांव के पास अलकनंदा में गिरा वाहन, 5 शव बरामद, शादी समारोह...

मूल्यागांव के पास अलकनंदा में गिरा वाहन, 5 शव बरामद, शादी समारोह में जा रहा था परिवार

ऋषिकेश श्रीनगर मार्ग पर आज सुबह मूल्य गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे, जिसमें से पांच के शव मिले हैं और एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। ढालवाला से भी एक टीम रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो पौड़ी के रहने वाले थे। और फरीदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने गौचर जा रहे थे।

गंभीर घायल एक महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य पांच लोगों के शव मिले है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!